जेवर: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से तेज रफ्तार कार सड़क पर पलटी, चालक समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार कार अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। भीषण दुर्घटना में चालक समेत तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली हैम घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कार का अचानक टायर फटने के कारण हादसा हुआ है।