टाटीझरिया: टाटीझरिया प्रेस क्लब की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा, 31 मई को दूधमटिया में होगा सम्मान समारोह
टाटीझरिया प्रेस क्लब की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा, 31 मई को दूधमटिया में होगा सम्मान समारोह। टाटीझरिया प्रेस क्लब कार्यालय में क्लब के अध्यक्ष राजू यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विशेष चर्चा की गई।