आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन सहायिका सहित 6 महिलाओं का सम्मान
आंगनवाड़ी केंद्र स्कूलपारा, गोलावंड में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन सहायिका सहित 6 महिलाओं को उनके सेवाभाव और योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने सभी को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।
जनसेवा के क्षेत्र में समर्पित इन महिलाओं का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #महिला_सशक्तिकरण #जनसेवा #कोंडागांव
37 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 8, 2026