पिछोर: ग्राम पड़रा निवासी फरियादी के साथ हुई गाली गलौज और मारपीट, आरोपी के खिलाफ पिछोर थाने में रिपोर्ट हुई दर्ज
ग्राम पड़रा निवासी फरियादी ने बताया कि वह अपने टावर वाले खेत पर था, तभी मझला भाई मदन पुरी आया और बोला कि अपनी भैंस बेच दे तो मैंने उससे कहा कि मैं अपनी भैंस नहीं बेच रहा। फिर इसी बात पर भाई ने मुझे मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगा। मैंने गालियां देने से मना किया सोई मेरे साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।