पिछोर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिछोर में कई दिनों से पीने को पानी की व्यवस्था नहीं है मरीज हो रहे परेशान।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिछोर में अव्यवस्थाओं के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखा जाए तो मरीजों को कई दिनों से पीने का पानी की व्यवस्था नहीं है । कई दिनों से शौचालय की नहीं हो रही साफ सफाई । गंदगी से कई तरह की बीमारियां भी फैल सकती हैं। जिम्मेदारों द्वारा नहीं दिया जा रहा ध्यान।