पिछोर: ग्राम भितरगुवा में श्री श्री 1008 श्री खिचार खांद मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा आयोजन के दौरान शुभ कलश यात्रा निकाली गई।
श्री श्री 1008 श्री खिचार खांद मंदिर पर समस्त ग्रामवासियों की सहयोग से सर्वजातीय सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें आज भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली गई । कई सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा में सम्मिलित हुई। यात्रा डीजे एवं बैंड बाजे के साथ निकाली गई ।