हाथरस: गांव हसनपुर बारू निवासी एक अभियुक्त को कोतवाली चंदपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से 20 लीटर अवैध देशी शराब बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण बिक्री और तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली चंदपा पुलिस ने गांव हसनपुर बारू निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में कोतवाली चंदपा पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।