हाथरस: पुलिस और SOG टीम ने सोशल मीडिया पर T20 मैच की टिकट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपए ऐंठने वाले 3 अभियुक्त किये गिरफ्तार
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सदर कोतवाली पुलिस और SOG टीम ने कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इंस्टाग्राम पर IPL T-20 मैच की टिकट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर लोगों से रुपए ऐंठने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 3 अभियुक्त अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। कब्जे से 4 मोबाइल फोन क्यू आर कोर्ड लेनदेन का विवरण आदि बरामद है।