हाथरस: मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सराहनीय कार्य करने वाली दो महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर एसपी ने किया सम्मानित
शासन के दिशा निर्देशों के क्रम में मिशन शक्ति फेस 4.0 समस्त कमिश्रेट/जनपदों में संचालित किया जा रहा है, मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा सम्मान व स्वालम्बन हेतु जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन लगातार जारी है। उसी क्रम में मिशन शक्ति के अंतर्गत सराहनीय कार्य करने वाली दो महिला आरक्षियों को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया है।