हाथरस: महावीर जयंती के उपलक्ष में जैन समाज के द्वारा शहर में निकाली गई महावीर शोभायात्रा जगह-जगह हुआ स्वागत
हाथरस में आज दिन रविवा भगवान महावीर स्वामी जयंती का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शहर में आज सुबह नया गंज स्थित दिगंबर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी और मुरसान ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने किया। शोभायात्रा में कई झांकियां शामिल थी। श्री जैन नवयुवक सभा के पदाधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया ।