पालीगंज: बनौली गांव: खाना बनाने के विवाद में पुत्र ने की मां की हत्या, सिटी एसपी ने दी जानकारी
Paliganj, Patna | Jul 21, 2025 पालीगंज के खीरी मोर थाना क्षेत्र के बनौली गांव में एक दिन पूर्व रविवार को पुत्र के द्वारा अपनी ही माँ की हत्या करने का मामला सामने आया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने सोमवार की शाम 4:35 के करीब बताया कि खाना बनाने के विवाद को लेकर आरोपी सत्येंद्र राम ने अपनी 72 वर्षीय मां जेठानी देवी की हत्या कर दी थी।