पालीगंज: मखदुमचक गांव में सांप के काटने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Paliganj, Patna | Jul 18, 2025 पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत है मखदूम चक गांव में सांप के डसने से एक युवक की मौत हो गई। मौत की घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मृतक की पहचान मुकेश कुमार 24 वर्षीय के रूप में की गई है। घटना शुक्रवार की दोपहर 2:45 के करीब की बताई गई है।