पालीगंज: कुरकुरी गांव के पास बाइक की टक्कर में एक बच्चा घायल
Paliganj, Patna | Jul 19, 2025 पालीगंज क्षेत्र अंतर्गत कुरकुरी गांव के पास बाइक की टक्कर से एक बच्चा घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां घायल हुए बच्चे का उपचार चल रहा है। यह दुर्घटना शनिवार की देर शाम 7:58 के करीब की बताई जा रही है। घायल हुए बच्चे की पहचान पप्पू कुमार 10 वर्षीय के रूप में की गई है।