जांजगीर: जांजगीर में जुआ फड़ पर कोतवाली पुलिस ने की रेड, 4 जुआरी गिरफ्तार; ₹3,530 नगद किया जब्त
कोतवाली पुलिस ने ग्राम पिसौद में जुआ फड़ पर रेड कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां चार लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से ₹3,530 नगद, ताश की पत्तियां और प्लास्टिक बोरी जब्त।