झुंझुनू: चारणवासी गांव में गाड़ी में जलकर मरने वाले व्यक्ति के परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, रखी अपनी मांग
झुंझुनू के चारणवासी गांव में बुधवार करीब 6 बजे के आसपास हाई वोल्टेज बिजली के तारों से गाड़ी में झुलस कर मरने वाले व्यक्ति के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है, और अपनी मांगे रखते हुए उन्होंने कहा कि बिजली अधिकारियों पर कार्रवाई हो, मृतक के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा मिले, और एक सरकारी नौकरी मिले, अन्यथा हम शव का पोस्टमार्टम नहीं करायेंगे।