पयागपुर: पयागपुर तहसील क्षेत्र में कजरी तीज को लेकर नवागत जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
पयागपुर क्षेत्र का जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे द्वारा कजरी तीज को लेकर भग्गड़वा,बाबा राम प्रकाश मंदिर एवं तालाब परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की जा रही व्यवस्थाओ काजायजा लिया।भीड़ के दबाव की स्थिति में प्रभावी भीड प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा किसीभी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिया।