गांव- गांव घूम- घूम कर प्लास्टिक का सामान बेचने यानि फेरी करने के दौरान युवक को बुधवार की दोपहर 12:15 बजे टाउन थाना क्षेत्र के कुन्दरी गांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने घेर लिया और मोबाइल छिनने लगा। मोबाइल की छिनतई में असफल होने पर उंसके पीठ में गोली मारकर फरार हो गया। जिससे फेरी करने वाला युवक बेहोशी अवस्था में गिर गया।