बक्सर: जिले में 22 मई से मतदान पदाधिकारी व कर्मी व 27 मई से पुलिस पदाधिकारी, ड्राईवर व कंडक्टर पोस्टल बैलेट से करेंगे मतदान
Buxar, Buxar | May 20, 2024 लोक सभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में जिले में चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त मतदान पदाधिकारी व कर्मी पोस्टल बैलेट पेपर से 22 मई से मतदान कर सकेंगे। मतदान करने के लिए 22 मई से 25 मई तक मतदान पदाधिकारी व कर्मी एम0पी0 हाई स्कूल बक्सर में मतदान करेंगे। वहीं ड्राईवर, कंडक्टर एवं पुलिस पदाधिकारी 28 मई से मतदान करेंगे।