बक्सर: जिले के सभी थाना क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को ले चलाया वाहन जांच अभियान, 9 गिरफ्तार वसूला गया 48 हजार 500 रुपये जुर्माना
Buxar, Buxar | May 20, 2024 जिला में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में कराने एवं अपराध नियंत्रण को लेकर जिला के सभी थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में वाहन जांच व रोको टोको अभियान चलाया गया. जहां विभिन्न मामलों में 9 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ 48 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूली किया है. वही आदर्श चाचा के उल्लंघन में 397400 रुपए जब्त किया है.