बक्सर: अधिवक्ता के निधन के कारण बक्सर न्यायालय में रहा नो वर्क, शोकसभा आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि
Buxar, Buxar | May 20, 2024 अधिवक्ता मनमोहन कृष्ण कुमार के निधन के कारण सोमवार को न्यायालय में नो वर्क रखा गया. सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से अलग रहे. जिले के महिला गांव के रहने वाले मनमोहन कृष्ण कुमार कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे तथा उनका इलाज बाहर किया जा रहा था, रविवार को ही उनके निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ था तथा नो वर्क की घोषणा की गई थी.