बक्सर: स्वीप के तहत नाटक व संवाद के जरिए बक्सर लोकसभा क्षेत्र के रामगढ में मतदान के लिए लोगों को किया गया जागरूक
Buxar, Buxar | May 20, 2024 बक्सर लोकसभा क्षेत्र में 1 जून को होने वाले लोकसभा आम निर्वाचन में मतदाताओं की भागीदारी के लिए अलख जगाए गए. इसके तहत रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को नुक्कड़ नाटक व संवाद के माध्यम से हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की नसीहत दिए गए. स्वीप कोषांग के तत्वावधान में यह कार्यक्रम रुद्रा गुरुकुल संस्था द्वारा आयोजित किया गया.