मेदिनीनगर (डालटनगंज): बीआरसी सूदना में सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी हरेन्द्र तिवारी को दी गई विदाई
सदर मेदिनीनगर प्रखंड के बीआरसी सूदना में सेवानिवृत्त क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी हरेन्द्र तिवारी की विदाई में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उपस्थित शिक्षक व शिक्षाकर्मियों ने उन्हें बुके, फूलमाला, शाल व उपहार देकर सम्मानित किया। मौके पर वक्ताओं ने उनके दंड के बजाय प्रोत्साहन की नीति की सराहना की। व्यवहारिक बताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।