गाज़ियाबाद: थाना सिहानी गेट क्षेत्र में ई-रिक्शा से घर जा रही महिला पर हुआ एसिड अटैक, जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद थाना सिहानीगेट क्षेत्र में शनिवार को घर जा रही महिला पर ऐसिड अटैक हुआ है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला ई-रिक्शा से घर जा रही थी। महिला के पति की फैक्ट्री में एक्सीडेंटल मौत हो चुकी है। मामले में पुलिस टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।