केलाखेड़ा ग्राम पंचायत लंकूरा-बाजावाला में निर्विरोध उपप्रधान बनीं जसप्रीत कौर
ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर दी बधाई
लंकूरा-बाजावाला | संवाददाता: रक्षपाल सिंह
ग्राम पंचायत लंकूरा-बाजावाला में श्रीमती जसप्रीत कौर (पत्नी श्री गुरमेल सिंह) निर्विरोध उपप्रधान निर्वाचित हुई हैं। उनके निर्विरोध चुने जाने पर ग्रामीणों और समर्थकों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि श्रीमती जसप्रीत कौर अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए ग्राम पंचायत के विकास, जनकल्याण एवं क्षेत्र की उन्नति के लिए निरंतर कार्य करें। उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए सभी ग्रामवासियों ने शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। 🌹