खेत से 15 पॉपलर के पेड़ काटने का आरोप, अज्ञात के खिलाफ तहरीर
बाजपुर। ग्राम नरखेड़ा निवासी अवतार सिंह पुत्र हरवंश सिंह ने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति पर उनके खेत से 15 पॉपलर के पेड़ काटने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।