रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्र ने गुरुवार को इंद्रपुरी बराज के समीप निर्माणाधीन डेहरी हाट का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि डेहरी हाट स्थानीय कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पारंपरिक खान-पान को बढ़ावा देने का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे पर्यटन को प्रोत्साहन मिलने के साथ स्थानीय कारीगरों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
#rohtasdistrict