चौरीचौरा: आंखों में रोशनी हो या न हो, सपनों की उड़ान नहीं रुकनी चाहिए: एसके शर्मा
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर समाजसेवा और मानवीय संवेदना की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी एसके शर्मा ने बुधवार बालिका दृष्टिबाधित इंटर कॉलेज में बालिकाओं के बीच पठन-पाठन एवं खाद्य सामग्री वितरित की। इस पहल के जरिए उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।