बेतिया: बेतिया में नगर निगम की सामान्य बोर्ड की बैठक को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
आज 19 फरवरी बुधवार दोपहर 1 बजे से बेतिया नगर निगम सभागार में सामान्य बोर्ड की बैठक होने वाली है, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है, बता दे कि आज दोपहर 12 बजे से ही पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है, दो दिन पूर्व पार्षदों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट की घटना हुई थी, इसके बाद बोर्ड की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है