प्रतापगढ़: कोतवाली नगर क्षेत्र में फायरिंग करने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश सिधारी पट्टी से गिरफ्तार
कोतवाली नगर पुलिस ने सगरा सिटी रोड पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त वैभव त्रिपाठी को सिधारी पट्टी से गिरफ्तार किया है। सीओ ने बुधवार दोपहर 12.15 बजे बताया की विवाद के बाद हत्या के प्रयास के आरोपी वैभव के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। अभियुक्त पर छेड़खानी और मारपीट जैसे कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।