तुलसीपुर: भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह एवं सदर विधायक ने विधायक तुलसीपुर के आवास पर नव वर्ष की पूर्व संध्या पर की मुलाकात
विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला के आवास पर नव वर्ष के पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर मंगलवार शाम 7:00 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह एवं सदर विधायक पलटू राम ने पहुंचकर मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने जिले में संगठन द्वारा चुने गए मंडल अध्यक्ष पर भी चर्चा कर खुशी व्यक्त किया।