सहारनपुर: जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, बूथों के पुनर्गठन पर हुई चर्चा
सहारनपुर में आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच मतदेय स्थलों यानी पोलिंग बूथों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार दोपहर तीन बजे जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें बूथों के पुनर्गठन और मतदाताओं की सुविधा को लेकर चर्चा की गई।