पिंड्रा: वाराणसी रिंग रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की हुई दर्दनाक मौत
वाराणसी में शनिवार को रिंग रोड पर ट्रक की चपेट में आने पर बाइक चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगो के अनुसार तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ, जिसके बाद मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही शव की शिनाख्त करने में पुलिस टीम जुटी हुई है।