बिंदकी: फिरोजपुर मोड़ के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजन रो-रो कर बेहाल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत फिरोजपुर मोड़ के समीप शनिवार की रात को तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार नीरज उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम रारी खुर्द कोतवाली बिंदकी गंभीर घायल हो गया था। जिसकी कानपुर के एक निजी अस्पताल में रविवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को दिन में करीब 2:00 बजे का शव गांव आया तो हड़कंप मच गया।