शेखपुरा: सदर अस्पताल परिसर में बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा सात सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना
सदर अस्पताल परिसर में बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा सात सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में चिकित्सा व स्वास्थ कर्मी उपस्थित रहे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला मंत्री के द्वारा बताया गया कि सात सूत्री मांगों को लेकर आज धरना दिया जा रहा है। जिसमें सभी स्वास्थ्य कर्मी व चिकित्सक उपस्थित रहे।