रतनी फरीदपुर: 'सबका सम्मान-जीवन आसान' शिविरों में 771 आवेदन, मौके पर ही 269 मामलों का निपटारा
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले की 15 पंचायतों में आयोजित ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ सहयोग शिविरों में मंगलवार को कुल 771 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 269 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजा गया। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने सभी लंबित मामलों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।