जतारा: दिगोड़ा थाना पुलिस ने लापता हुए 3 लोगों को किया दस्तयाब, परिजनों को किया सुपुर्द
आज दिन शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे दिगौड़ा थाना प्रभारी उप निरीक्षक संदीप सोनी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों ने गत दिवस थाना दिगोड़ा में दर्ज गुम इंसान क्रमांक 31/2025, 38/2025, एवं 39/2025 में दर्ज गुमशुदा महिला,पुरुषों को संभावित स्थानों से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।