करेरा: शासकीय माध्यमिक विद्यालय खैराघाट में स्कूल प्रवेशोत्सव आयोजित, कक्षा 6 के छात्रों का स्वागत किया गया
करैरा विकासखंड के शासकीय माध्यमिक विद्यालय खैराघाट पर आज बुधबार को दोपहर 12 बजे 1 अप्रैल से शुरू हो रहे नवीन शैक्षणिक सत्र का प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया,ग्राम की सरपंच महोदया द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया उसके बाद अतिथियों का स्वागत किया फिर कक्षा 6 में नवीन प्रवेशित छात्रों का माल्यार्पण कर पुस्तकें वितरित की गई।