मौदहा: बिवांर पुलिस ने चोरी के 84,845 रुपए, चार पहिया कार व एक तमंचा कारतूस के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार
गुरुवार को दोपहर में बिवांर में शराब की दुकान में 3 दिन पहले हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया हैं। पुलिस ने निरीक्षण के दौरान रात के समय स्विफ्ट कार में बैठे हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर हजारों रुपये, एक तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन, ताला तोड़ने के उपकरण बरामद किए हैं। तीनों युवकों को जेल भेजा गया हैं।