मौदहा: मौदहा कस्बे के फत्तेपुर मुहल्ले में अज्ञात बाइक सवार ने मासूम को रौंदा, मुकदमा दर्ज
बुधवार को दोपहर में मौदहा कस्बे के फत्तेपुर मोहल्ला निवासी रामसजीवन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी 3 वर्षीय अबोध बालिका को घर के सामने से खेलते समय तेज रफ्तार से निकले अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मारकर कुचल दिया हैं। परिजनों ने आनन फानन में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया हैं।