मौदहा: मौदहा कस्बे में घर में घुसकर महिला व उसके पति के साथ मारपीट पर पुलिस से हुई शिकायत
मौदहा के मराठीपुरा मोहल्ला निवासी रश्मि सिंह पति निकेश सिंह ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि पड़ोसी आशीष शर्मा पुत्र रामलखन शर्मा देर रात शराब के नशे में अपने कुछ मित्रों के साथ घर पर आकर गाली गलौज करने लगे हैं। उसके पति निकेश सिंह ने उन्हें गालीगलौज देने से मना किया तो उन्हें पकड़कर तमंचे के बट से मारते हुए घायल कर दिया हैं।