मौदहा: टोलामाफ और परेहटा मोड़ में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
बुधवार की सुबह सिसोलर सुमेरपुर मार्ग में टोलामाफ व मुंडेरा के मध्य परेहटा मोड़ के पास करीब 35 वर्षीय एक युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देख ग्रामीणों में सनसनी फ़ैल गई हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को मृत पाया और उसके पास किसी भी प्रकार के कागजात, पैसे अथवा मोबाइल भी पुलिस को नहीं मिला है, जिससे कि उसकी पहचान में मदद हो सके।