मौदहा: मुस्करा से बसवारी के बीच में सड़क पर पलटा अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक हुआ घायल
थानाध्यक्ष मुस्करा ने बताया कि मंगलवार को एक बजे ट्रैक्टर चालक नीतू पुत्र कामता निवासी कस्बा बिंवार द्वारा महिंद्रा ट्रैक्टर से आरआर गार्डन से टेंट का सामान ले करके न्यू अंटो टेंट हाउस बिंवार जा रहा था। तभी मुस्करा से बसवारी के बीच फटन के पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर चालक को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी मुस्करा भेजकर रोड खाली करवा दिया गया हैं।