मौदहा: भैंसमरी में जुआ खेलते 4 जुआरी हुये गिरफ्तार
मंगलवार को दोपहर में भैंसमरी में सार्वजनिक स्थान पर सरेआम 52 अदद ताश के पत्तो से जुंआ खेलते हुए राजकरन सिंह पुत्र शिवबालक सिंह, राममिलन वर्मा पुत्र स्वामीदीन वर्मा, सुरेश यादव पुत्र मदनपाल यादव तथा भवानीदीन वर्मा निवासीगण ग्राम भैंसमरी को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से मालफड़ में 1500 रूपये व जामा तलाशी में 400 रूपये बरामद किए गए हैं।