दतिया नगर: पंडा की नारिया, गोंडा मोहल्ला में फायरिंग का वीडियो वायरल, भाजपा नेता पर आरोप, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
दतिया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडा की नारिया, गोंडा मोहल्ला में फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता प्रतिपाल मांझी उर्फ छोटू खुलेआम फायरिंग करते नजर आए। वहीं उनका साथी बंटी खान नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए लोगों को धमकियां देता दिखाई दिया। घटना का वीडियो गुरुवार दोपहर 02 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।