विदिशा: ग्राम करईखेड़ी के व्यक्ति ने पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, सचिव-सरपंच से जांच की मांग
सिरोंज तहसील के ग्राम करईखेड़ी मे रहने वाले व्यक्ति कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने लिखित शिकायत करते हुए पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने यह भ्रष्टाचार पंचायत के सरपंच और सचिव द्वारा मिली भगत से करने के आरोप लगाए है उन्होंने कहा कि करीब 12 काम ऐसे है जिन मे राशि निकाली गई है लेकिन काम नहीं किए गए इस मामले में उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की।