कोईलवर: कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
कोईलवर प्रखंड के कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर कथित मारपीट और तोड़फोड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और टोल प्लाजा परिसर में तोड़फोड़ जैसी घटनाएं होती दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ है। वायरल वीडियो की पुष्टि पब्लिक एप नहीं करता है।