कुर्सेला में पुलिस ने गुप्त सूचना पर नशे के विरुद्ध कारवाई करते हुए 05 शराब पियक्कड़ों को शराब के नशे में हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया। वहीं कुर्सेला पुलिस ने रविवार की दोपहर लगभग 03 बजे सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि शराब पीकर हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में पुलिस ने कुल 05 शराब पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है।