सांगोद: सांगोद में सांगा जी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की मांग ने पकड़ी रफ़्तार, मातृशक्ति उतरी सड़कों पर, उमड़ा जनसैलाब
सांगोद में एक बार फिर प्रतिमा स्थापना और चौराहे के नामकरण को लेकर हलचल तेज हो गई है। बुधवार सांय 4बजे सांगोद की सड़कों पर सर्व समाज का हुजूम उमड़ पड़ा। दोपहर बाद, सांगाजी की पूजा-अर्चना के साथ इस विशाल जुलूस का आगाज हुआ। हाथों में तख्तियां और नारों की गूंज के साथ यह जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ गांधी चौराहा और गायत्री चौराहे से गुजरकर सीधे अदालत चौराह