जिले की राजनीति में अपनी सादगी, जनसेवा और ईमानदार छवि के लिए पहचान रखने वाले पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता समरू राम (85 वर्ष) का मंगलवार की शाम लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ पड़ी।