जौनपुर: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद दुर्गेश कुमार सिंह को श्रद्धांजलि, शहीद दुर्गेश पार्क का हुआ उद्घाटन
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर जौनपुर पुलिस लाइन में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान "शहीद दुर्गेश पार्क" का उद्घाटन शहीद मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार सिंह के माता-पिता द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने शहीद दुर्गेश कुमार सिंह के अदम्य साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि दी।